बिना प्रोटोकॉल रानीखेत पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पर्यटकों से हुए रूबरू..

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा में सैर सपाटे के लिए निकले। उन्होंने वहां पर्यटकों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री धामी ने चाय का भी आनंद लिया।

रानीखेत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सैर सपाटे पर निकले। मिश्रित वन से घिरी माल रोड से वह गांधी चौक पहुंचे।

प्रदूषण से बेजार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुद्ध आबोहवा का आनंद लेने पर्यटन नगरी पहुंचे सैलानियों से बातचीत की। पर्यटकों ने पहाड़ को शुद्ध प्राणवायु का भंडार बताया तो मुख्यमंत्री ने कहा- देवभूमि में स्वागत है।

इस बीच धामी गांधी चौक पर चाय की दुकान चलाने वाले पिलखोली निवासी राजेंद्र सिंह नेगी के टी स्टाल पर पहुंचे। चाय की चुस्की संग फेन (बेकरी का समोसा) का आनंद लिया।

वहां मौजूद वरिष्ठ व्यवसायी अजय बबली के साथ बाजार के कारोबार, पर्यटन व्यवसाय आदि बिंदुओं पर चर्चा की। व्यवसायी बबली ने रानीखेत में पर्यटन गतिविधियां बढाने की जरूरत बताई।

स्थानीय लोगों से कुशलक्षेम पूछने के बाद मुख्यमंत्री धामी कड़ी सुरक्षा में केमू स्टेशन की ओर निकले। कुमाऊं लाज में पहुंचने के बाद सीएम का अग्निवीर सैनिकों से संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है।

 

5 thoughts on “बिना प्रोटोकॉल रानीखेत पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पर्यटकों से हुए रूबरू..

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. **backbiome**

    Backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.

  3. **neurosharp**

    Neuro Sharp is a modern brain-support supplement created to help you think clearly, stay focused, and feel mentally confident throughout the day.

  4. **prodentim**

    ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath.

  5. **nerve calm**

    NerveCalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *